देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: राजपुर रोड स्थित एक संस्थान से एयर होस्टेस का कोर्स कर रही एक छात्रा को एक युवक ने अपहरण, हत्या और तेजाब से हमले की धमकी दी। छात्रा के पिता सीआरपीएफ में हैं और वर्तमान में श्रीनगर तैनात हैं। मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटद्वार निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी देहरादून के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। जिला बिजनौर के नजीबाबाद का रहने वाला आरोपी प्रफुल्ल कुमार उनकी बेटी को हॉस्टल के लैंडलाइन और मोबाइल पर लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। वह उस पर मिलने का दबाव बनाता है। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने उसे अगवा करने, जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी है। इन लगातार धमकियों के कारण छात्रा भारी मानसिक तनाव और दहशत म...