Dehradun News: एमबीबीएस के बराबर स्टाइपेंड के लिए आयुष इंटर्न्स की हड़ताल, विवि में धरना
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीबीएस इंटर्न्स के समान मानदेय (स्टाइपेंड) की मांग को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आयुष इंटर्न्स ने भी मोर्चा खोल दिया है। विश्वविद्यालय के हर्रावाला स्थित मुख्य परिसर में 2020 बैच के इंटर्न्स ने प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्रों ने राज्य सरकार उनका मानदेय भी 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने हाल ही में एलोपैथिक (एमबीबीएस) इंटर्न्स के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए उसे 25 हजार रुपये कर दिया है, जबकि आयुष इंटर्न्स को अभी भी मात्र 15 हजार रुपये का ही स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इंटर्न्स का कहना है कि वे भी अस्पतालों में एमबीबीएस छात्रों के समान ही ड्यूटी करते हैं, इसलिए 'समान काम, समान वेतन' के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.