Dehradun News: एमकेपी में मनोवैज्ञानिक मेले में परखे ध्यान और भावनात्मक पहलू
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान संघ की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम 'साइकवर्स' के अंतिम दिन मनोवैज्ञानिक मेला 'साइकॉमेला' आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. ममता शर्मा ने किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुलकर संवाद करने और भावनाओं को व्यक्त करने की आवश्यकता बताई। मेले में कोह्स ब्लॉक डिजाइन, स्ट्रूप टास्क, शैक्षणिक परीक्षा चिंता परीक्षण सहित विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराए गए। इनके माध्यम से प्रतिभागियों ने ध्यान, प्रत्यक्षण, अधिगम और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को समझा। संतुलन और शारीरिक समन्वय परखने के लिए खेलों के साथ 'ड्रॉ योर फेस' जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी हुईं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: परीक्षा के तनाव से निपटने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.