Dehradun News: एमकेपी पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर 11 छात्राओं को मिला महादेवी प्रतिभा सम्मान
देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को महादेवी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 11 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. ममता सिंह ने महादेवी कन्या पाठशाला शिक्षण संस्थान की संस्थापक महादेवी भटनागर और ज्योति स्वरूप भटनागर के महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1902 में रोपा गया शिक्षा का बीज आज वटवृक्ष बन चुका है। वहीं 7 जुलाई 1958 को एमकेपी पीजी कॉलेज की स्थापना के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान ने नई शुरुआत की और आज भी बेटियों को संस्कारित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.