Dehradun News: एमकेपी की कार्यशाला में मनाया सतत उत्सव
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एमकेपी पीजी कालेज के चित्रकला विभाग में गुरुवार को सतत उत्सव कला कार्यशाला में छात्राओं को कंदील, रेडीमेड रंगोली, दीये तथा वॉल हैंगिंग बनाना सिखाया गया।प्राचार्या डॉ. ममता सिंह ने छात्राओं के साथ निर्माण प्रक्रिया में सहभाग कर उन्हे हाथों का हुनर संवारने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव उत्साह और आनंद का संचार करते हैं साथ ही नैतिक मूल्यों की स्थापना भी करते हैं। पिडिलाइट और चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से आकर्षक कंदील, रंगोली बनाना सीखा। मौके पर दीप्ति, डॉ.प्रमिला कंवर, सोनाली नेगी, सपना कुनियाल, सौम्या रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.