देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। छात्रसंघ चुनाव 2026 को लेकर देहरादून के प्रमुख महाविद्यालयों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनएसयूआई ने डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज और एमकेपी पीजी कॉलेज के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर सौरभ सेमवाल और डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अभिनव कफालिया को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा को मैदान में उतारा गया है। एमकेपी में एनएसयूआई ने अध्यक्ष के साथ पूरा पैनल घोषित किया है। इसमें उपाध्यक्ष मोनिका, महासचिव प्रीति, सहसचिव संजना, कोषाध्यक्ष मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर सलोनी को प्रत्याशी बनाया गया है। संगठन के अनुसार प्र...