देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: सतपुली। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सतपुली क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार देर रात्रि सतपुली-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर भारी बोल्डर और मलबा गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बंदवैकल्पिक मार्ग बंद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण सतपुली पहुंचने के लिए उपयोग किया जाने वाला वैकल्पिक मार्ग कोटद्वार-सतपुली-दुधारखाल-धारकोट-सिसल्डी मोटरमार्ग भी लगातार बारिश के चलते मलबा आने से बंद हो गया। दोनों प्रमुख मार्गों के बाधित होने से क्षेत्र का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया और लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई। सड़कों के बंद रहने स...