देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट बता एनआईए चीफ और पुलिस कमिश्नर बनकर पंडितवाड़ी के एक बुजुर्ग कारोबारी को दिल्ली बम धमाके और मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 35.50 लाख रुपये हड़प लिए। रकम अपने दिए बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। बुधवार को साइबर अपराध पुलिस थाने में इस मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंडितवाड़ी निवासी 71 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद का इलाके में ही आदित्य डिपार्टमेंटल स्टोर है। बीती तीन अगस्त की शाम उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को देहरादून पुलिस हेडक्वार्टर का इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उन पर गंभीर आरोप लगे हैं और एनआईए चीफ उनसे बात करना चाहते हैं। जब बुजुर्ग ने उसके दिए गए नंबर पर कॉल की तो दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने खुद को एनआईए चीफ बताया। उसने धमकाते हुए कहा कि राजेंद्र प...