Dehradun News: एक सप्ताह में सुनवाई न होने पर 30 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। मजदूर संघ ने एक सप्ताह के भीतर गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर सुनवाई नहीं होने पर सभी गोल्फ कार्ट संचालक शहीद स्थल पर 30 सितंबर से तीन दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। संघ ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है।गुरुवार को एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि मजदूर संघ के गोल्फ कार्ट संचालक पिछले पांच माह से लगातार शासन-प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं कि प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए 14 गोल्फ कार्ट दी गई थीं। ये गोल्फ कार्ट 121 रिक्शा उन्मूलन पुनर्वास योजना के तहत दी गई थीं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने साजिशन गोल्फ कार्ट का संचालन बंद कर दिया। आरोप लगाया कि मजदूर संघ को आपस में लड़वाने का प्रयास किया, ताकि रिक्शा श्रमिकों के लिए बनाई गई पुनर्वास योजना को रोका जा सके।आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.