देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता।  कंपनी गार्डन मसूरी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति ने किराए के मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मसूरी पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को  भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत द्वारा कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना दी गई कि उनके 41 वर्षीय साले नवांग त्सेरिंग पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन मसूरी ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगा ली । सूचना पर रात्रि अधिकारी एवं चीता मोबाइल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ पाया गया। परिजनों की सहायता से नवांग को नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवांग जगपाल ग...