देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून। सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड की ओर से एक नवंबर को रायपुर रोड स्थित साईं ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में निशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर परामर्श देगी। आयोजन में प्रशांति मेडिकल सर्विस सहयोग कर रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों तक हृदय रोग संबंधी जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना है। शिविर में मरीजों की प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आगे की जांच और उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया...