Dehradun News: एक चिंगारी ने राख किया 26 साल का कारोबार, राज टैंट हाउस में भीषण आग
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: रुड़की। शेरपुर में हाईवे स्थित राज टैंट हाउस में बीती रात करीब 12 बजे आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। टैंट हाउस के मालिक विश्वराज सैनी ने 26 वर्षों की मेहनत से कारोबार खड़ा किया था। आग बुझाने के लिए पड़ोसियों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने प्रयास किया। दमकल विभाग की छोटी गाड़ी पानी कम होने के कारण कारगर नहीं रही। बाद में मंगलौर और बहादराबाद से बड़ी गाड़ियां पहुंचीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बराबर के रिहायशी भवन तक भी पहुंच गई थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोग विश्वराज सैनी को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.