Dehradun News: ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के घर में चोरी
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: ऋषिकेश। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य दयाशंकर पांडे के रेलवे रोड स्थित घर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बेखौफ चोर रात करीब 2:45 बजे घर के अंदर दाखिल हुआ। करीब 3:21 बजे बाहर निकला। दयाशंकर पांडे के मुताबिक चोर ने बेहद इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली। घटना का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि चोर उस कमरे में भी करीब 10 मिनट तक मौजूद रहा, जहां उनकी बुजुर्ग माता सो रही थीं। पांडे के अनुसार उनकी माता के गले में सोने की चेन और हाथ में कंगन थे। गनीमत रही है कि मां सुरक्षित हैं। चोर घर के आंगन से एक खाली और एक भरा हुआ गैस सिलेंडर ले गया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फिलहाल शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.