देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: ऋषिकेश। योगनगरी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिसके चलते दिन में भी अंधेरा पसर गया। मौसम के बदलाव से जहां एक ओर जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर लोगों के बक्सों से स्वेटर और जैकेट बाहर निकल आए हैं। इस अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को हैरान कर दिया। वहीं, मौसम के इस बदले मिजाज का सीधा असर स्थानीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...