Dehradun News: ऋषिकेश में अवैध भवन सील, देहरादून में चलाया चेकिंग अभियान
देहरादून, जुलाई 3 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए ऋषिकेश के निर्मल ब्लॉक-बी क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहे एक भवन को सील कर दिया। वहीं राजपुर, जाखन, पुरकुल, मालसी और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना अनुमति या स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.