Dehradun News: ऋषिकुल तिराहे पर एक घंटे तक रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: हरिद्वार। गोल्फ कार्ट संचालन के विरोध में शुक्रवार को ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की हड़ताल के दौरान ऋषिकुल तिराहे पर करीब एक घंटे तक अव्यवस्थाएं बनी रहीं। हड़ताल में शामिल कुछ चालकों ने सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा चालकों को रोककर यात्रियों को जबरन नीचे उतार दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालकों ने मुख्य मार्ग पर हंगामा भी किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हैरानी की बात यह रही कि करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा ने दिया धरना यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.