Dehradun News: ऊर्जा भवन में नौकरी दिलाने का झांसा देर विधवा से सात लाख की ठगी
देहरादून, जुलाई 3 -- Dehradun News: ऊर्जा भवन में नौकरी दिलाने का झांसा दे विधवा महिला से सात लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने नौकरी न लगने पर पैसे लौटाने के नाम पर जो चेक दिए वे भी बैंक में बाउंस हो गए। अब आरोपी अपना मोबाइल नंबर बंद कर फरार है। पीड़िता की तहरीर पर कैंट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदगढ़, शांति विहार निवासी ज्योति कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सागर का फरवरी 2022 में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ माता-पिता के घर रह रही हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान उनके भाई के मित्र और बचपन के परिचित दीपक जोशी निवासी ऋषि विहार, सीमाद्वार ने उन्हें नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दीपक ने खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.