देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। भूपतवाला और सप्तऋषि क्षेत्र में सड़क से ऊंचे उठे सीवर चैंबर के ढक्कनों को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भूपतवाला स्थित कार्यदायी संस्था के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत और चेतावनी देने के बावजूद चैंबर ठीक नहीं किए गए। 22 अक्टूबर की रात ऐसे ही एक चैंबर से बाइक टकराने पर युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने सभी ऊंचे चैंबर दुरुस्त करने और लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सीवर चैंबर बना हादसे की वजह, कार्यदायी संस्था के खि...