Dehradun News: उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई, पुलिस की जांच पर टिकी नजरें
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार।अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी पर गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी। बीते मंगलवार को अदालत ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विवेचना अधिकारी को संबंधित दस्तावेज और जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अब पुलिस की रिपोर्ट पेश होने के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई आगे बढ़ सकेगी। प्रकरण में पुलिस का प्रपत्र जमानत के फैसले के लिए अहम है। उर्मिला सनावर को पुलिस ने बीते रविवार को सहारनपुर यूपी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उर्मिला को हरिद्वार लाया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया गया। रविवार देर रात को ही अदालत ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद से वह रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.