देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: ऋषिकेशl दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में चेकअप करवाने बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी पर्चा बनवाने को लंबी लाइन लगी। खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। एम्स के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर रविकांत ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज जांच को अधिक आ रहे हैं। बुधवार को एम्स में भी जांच को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...