Dehradun News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत पूर्ण
देहरादून, नवम्बर 16 -- Dehradun News: विकासनगर। डाकपत्थर स्थित यमुना घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए भोर से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। व्रतियों ने यमुना जल से गन्ने की वेदी को शुद्ध करके उसमें अखंड ज्योति रखी। वेदी के भीतर सूप में ठेकुआ, फूलमाला व मिष्ठान सहित अन्य पूजन सामग्री को अर्पित कर उसका पूजन अर्चन किया। पूजन के दौरान सूर्यदेव से जल्दी उदित होने की विनती करतीं महिलाएं 'उगी हे सुरुज देव भइले भोरहरिया नयन खोली ना, भइले अरघ के बेरिया नयन खोली ना...' गीत को गुनगुनाने लगीं। इस मधुर गीत को गुनगुनाते हुए व्रती जल में खड़ी होकर सूर्यदेव का इंतजार करने लगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ मइया का व्रत जैसे ही सूर्यदेव की लालिमा क्षितिज पर दिखाई दी, घाट पर मौजूद हर कोई 'छठी मइया की जय', 'यमुना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.