देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। मॉडल कॉलोनी के आराघर क्षेत्र स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार मध्यरात्रि 12:30 बजे मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मंदिर परिसर में पहुंचीं। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विधिवत मंडप में विराजमान किया गया। उत्तरायण कालीबाड़ी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक अधीर मुखर्जी ने बताया कि मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण दिल्ली में मूर्तिकार सुदीप घोष ने किया है। प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बंगाली परंपरा के अनुसार षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा अपने पुत्रों गणेश और कार्तिकेय तथा पुत्रियों लक्ष्मी और सरस्वती के साथ मायके आती हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: चंपानगर क...