Dehradun News: उत्तराखंड में बारिश थमी, चढ़ा पारा
देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थमने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रहा। हालांकि रात के तापमान में कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री तक का अंतर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के साथ कुछ अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर है। पंतनगर में दिन का तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। यहां रात का तापमान 24.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मुक्तेश्वर में अधिकतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.