Dehradun News: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने मांगी जून-जुलाई की तनख्वाह
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज प्रबंधन को पत्र भेजकर जून और जुलाई माह के लंबित वेतन के त्वरित भुगतान की मांग की है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन और आगामी प्रमुख त्योहारों के सीजन में भी वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। समय पर भुगतान न होने से परिवार का पालन-पोषण और त्योहार मनाना कठिन हो गया है। यूनियन ने प्रबंधन से कर्मचारियों के हित में जल्द से जल्द बकाये वेतन की राशि जारी करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.