देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: उत्तरकाशी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- छात्रों के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस में रोषप्रदर्शन का आयोजन इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शनसरकार पर आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश व प्र...