Dehradun News: उत्तरकाशी निवासी पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत
देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डालनवाला कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत राणा मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में रायपुर में परिवार सहित निवासरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.