Dehradun News: ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों ने किया रक्तदान
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: श्रीनगर। ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को समस्त मुस्लिम समाज श्रीनगर की ओर से जामा मस्जिद परिसर में तीसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदाताओं में युवाओं के साथ अन्य लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। आयोजकों ने बताया कि इससे पूर्व आयोजित दो रक्तदान शिविरों में क्रमशः 102 और 88 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक श्रीनगर को उपलब्ध कराया गया था। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.