Dehradun News: इस्कॉन मंदिर में भव्यता से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: देहरादून। मोथरोवाला स्थित इस्कॉन देहरादून मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस श्री जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। मंदिर में श्री श्री राधा बांके बिहारी जी के विशेष फूल बंगला दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दिनभर धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में 1008 प्रकार के भोग बनाए जाएंगे। महोत्सव की शुरुआत मंगल आरती और तुलसी पूजा से होगी। इसके बाद श्रील प्रभुपाद गुरु पूजा, जप-ध्यान और श्रीमद्भागवतम की विशेष कृष्ण जन्म कथा होगी। देश-विदेश से आए कलाकार भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियां और आध्यात्मिक खेल भी आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.