देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के मुकाबले में इरिगेशन सुपर टाइटंस ने आईटी रुद्रा को 42 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इरिगेशन की टीम ने बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इरिगेशन सुपर टाइटंस की जीत इरिगेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए। कप्तान भूपेंद्र जोशी ने 41 और मनोज रावत ने 30 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। आखिरी ओवरों में जयदीप बरवान ने 18 रनों का योगदान दिया। आईटी रुद्रा की ओर से मुकेश कुमार, अजय भाकुनी और अजय बर्त्वाल ने 2-2 विकेट लिए। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटी रुद्रा इरिगेशन के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 20 ओव...