Dehradun News: इनामुल्ला बिल्डिंग के समीप संडे बाजार का विरोध
देहरादून, नवम्बर 15 -- Dehradun News: देहरादून। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने इनामुल्ला बिल्डिंग के अंदर एक प्लॉट में संडे बाजार लगाने का विरोध किया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि रेंजर ग्राउंड से संडे बाजार हटाने के बाद इसे आईएसबीटी शिफ्ट किया गया था। इससे शहर में जाम की समस्या कम हुई थी। अब शहर के बीचोंबीच बाजार लगाने से तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड पर जाम लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आए लोगों को बिना सत्यापन दुकानें लगाने की अनुमति दी जा रही है। विरोध करने वालों में सुरेश गुप्ता, राम कपूर, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.