देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: भगवानपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में भगवानपुर पुलिस ने एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई स्वत संज्ञान लेते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए की है।

मामले की जानकारी मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। उप निरीक्षक आशीष नेगी ने आगे बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों को बारीकी से खंगा...