देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: कैंट विधायक सविता कपूर ने रविवार को वार्ड 41 इंदिरापुरम के चमन विहार फेस टू में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनने जा रही सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस अवसर पर विधायक कपूर ने कहा कि चमन विहार क्षेत्र में लगभग 55 लाख की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है। चमन विहार क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा नहीं थी, जिसके लिए प्रयास किये गये और 6.5 करोड़ की लगत से सीवर कार्य पूर्ण हो चुका है। विधायक ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से ही काली मंदिर, साईं मंदिर इंदिरा पुरम और अन्य वार्डों में भी काम चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, सोसायटी अध्यक्ष गौतम क्षेत्री मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...