Dehradun News: इंजीनियरों पर कार्रवाई के बाद सचिवालय घेराव निरस्त
देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: देहरादून। नंदा चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन की ओर से गई तीन इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। पार्टी प्रवक्ता गीता बिष्ट ने इसे सहसपुर की जनता की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए पूर्व घोषित 'सचिवालय घेराव' कार्यक्रम को आधिकारिक रूप से निरस्त करने की घोषणा की। कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। काम उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर होने चाहिए। साथ ही भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से अच्छा जाता है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कार्रवाई के बाद कांग्रेस का सचिवालय घेराव स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.