Dehradun News: आसमान में छाएं बादल, हल्की धूप ने बढ़ाई उमस
देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: देहरादून। राजधानी दून में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। हालांकि, कुछ ही देर बाद मौसम ने फिर करवट ली और आसमान साफ होने के साथ ही धूप खिल गई। सुबह की बारिश के बाद अचानक धूप निकलने से उमस और चिपचिपी गर्मी काफी बढ़ गई है। हवा में नमी का स्तर (ह्यूमिडिटी) अधिक होने के कारण इस उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है, जिससे घर और दफ्तर के बाहर काम करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और बारिश के साथ-साथ तेज धूप निकलने का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.