देहरादून, नवम्बर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। भूपतवाला स्थित मोक्षधाम भजनानंद हरि ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने एक व्यक्ति पर फर्जी ट्रस्ट डीड तैयार कर संस्था का अध्यक्ष बनने, भक्तों से रकम हड़पने और आश्रम की संपत्ति को 7.18 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा करने का आरोप लगाया है। शिकायत में विरोध करने पर ट्रस्ट पदाधिकारियों को पिस्टल और तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी बलविंदर कुमार धींगड़ा निवासी मुखिया गली, भूपतवाला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 1998 में स्वामी भजनानंद हरि ने निजी धन से भूमि खरीदकर मोक्षधाम भजनानंद हरि ट्रस्ट की स्थापना की थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तत्कालीन बी...