देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा प्रताप विचार मंच अध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने आशारोड़ी चेक पोस्ट को कांवड़ यात्रियों के लिए खोलने की मांग की है। मंच ने इसके लिए डीएम आशीष चौहान के मार्फत सीएम को ज्ञापन सौंपा है। रतन सिंह चौहान ने कह कि शिव भक्त कांवड़ियों को आशारोड़ी चेकपोस्ट से आगे नहीं आने दिया जा रहा। जिसकी वजह से उन्हें हरिद्वार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है इस कारण उन्हें अधिक समय लग रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आगामी तीन दिन के लिए आशा रोड़ी चेकपोस्ट को खोला जाना चाहिए। मौके पर आदित्य चौहान, मुकेश कुमार, पवन कुमार, अरुण भट्ट, मनीष कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पूरी रात भक्तों का खाना-पीना और रैन बसेरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...