देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई के बीच अब सरकारी कार्यालयों के संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर आवासीय भवनों में संचालित सरकारी कार्यालयों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भवनों के स्वीकृत मानचित्र, भू-उपयोग, बिजली-पानी के कनेक्शन और हाउस टैक्स की श्रेणी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित मामलों में कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में कार्रवाई शुरू नहीं होने पर एमडीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...