Dehradun News: आर्यन से अमित सिंह ने अध्यक्ष पद पर किया नामांकन
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार को आर्यन छात्र संगठन के अमित सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ उन्होंने छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का मुद्दा रखा। अमित सिंह ने 24 घंटे स्मार्ट लाइब्रेरी, कॉलेज परिसर में बेहतर साफ-सफाई और विधि विभाग के लिए अलग नई इमारत की मांग को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों के लिए बेहतर विभागीय व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने कॉलेज में मंत्रा, विभिन्न सोसायटी और खेल गतिविधियों के लिए अलग विभाग स्थापित करने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.