Dehradun News: आर्थिक तंगी से परेशान मिठाई कारोबारी ने दुकान में लगाई फांसी
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: पटेलनगर थाना क्षेत्र के भुड्डी इलाके में एक बुजुर्ग मिठाई दुकानदार ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में घटना का कारण कर्ज का दबाव और आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और असल कारण की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि भुड्डी स्थित पूजा स्वीट शॉप में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मृतक की पहचान 64 वर्षीय गंभीर सिंह पुत्र भोला सिंह, निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, पटेलनगर के रूप में हुई। गंभीर सिंह खुद ही इस मिठाई की दुकान का संचालन करते थे। पुलिस ने मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.