Dehradun News: आम तोड़ने के विवाद मामले में 9 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: भगवानपुर। थाना क्षेत्र के मसाही कला गांव स्थित आम के बाग में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। सिकरोड़ा निवासी नदीम की तहरीर पर पुलिस ने मसाही कला निवासी सौरभजीत, अमरजीत, मनीष कुमार, मुकुल, निखिल, विशेष, सुदेश, सागर और अनुज समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर शमीम और फरमान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का देहरादून में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- आम के रेट पूछने पर युवक पर जानलेवा हमला, सात नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.