देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: देहरादून। तेज बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। मंगलवार को सालावाला की वाल्मीकि बस्ती में बारिश का पानी एक घर में घुस गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। राजपुर रोड और डालनवाला क्षेत्र में नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। वहीं नकरौंदा, रायपुर रोड, डीएल रोड समेत शहर के कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। अचानक हुई तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत कार्य करवाने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें भेजी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का तांडव! रात से हो रही भारी बारिश...