देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाताउत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने शासनकाल में राज्य की छवि को लगातार नुकसान पहुंचाया है। अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख कर महिला सुरक्षा, न्याय और अस्मिता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी, पलायन और बदहाल स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं से जूझ रहे हैं, जो शहीदों के सपनों के विपरीत है। शहीदों की सोच के अनुरूप सुरक्षित, समृद्ध और भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नह...