देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को देहरादून में 'लोकतंत्र बचाओ - वोट बचाओ' देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक विशाल रैली और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह रैली पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया गौड़ के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। किशन नगर चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में देहरादून कैंट और मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। रैली का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया गौड़ ने कहा कि देश में लोकतंत्र और जनता के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- कॉकरोच प्रोटेस्ट को मिला वकीलों का साथ, सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर की ओर किया कूच इ...