देहरादून, अगस्त 4 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बोरा अस्पताल के पास आपसी विवाद में बीच सड़क पर मारपीट और हुड़दंग कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंपेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि सोमवार देर शाम सूचना मिली कि दो पक्ष उग्र होकर आपस में भिड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू रहे। तब पुलिस ने मौके से करन साहनी निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर, योगेश राना निवासी निकट मोहनपुर वापस हाउस, समीर निवासी राना चौक अंबीवाला, सोबिन वर्मा निवासी पुरानी मिट्ठी बेहड़ी और सौरभ राना निवासी कृष्णा विहार स्मिथ नगर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...