Dehradun News: आपदा से रक्षा की कामना के साथ हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की मंगलकामना के लिए भवन श्री कालिका माता समिति की शाखा श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में शनिवार को रसमय एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदंबा की आरती से हुआ, जिसके बाद मंगल भवन अमंगल हारी.. सहित श्रीराम भक्ति से ओतप्रोत भजनों और चौपाइयों के बीच सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आरंभ हुआ। आचार्य कविन्दर सेमवाल ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदरकांड के आध्यात्मिक संदेश का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ एवं श्रवण जीवन के संकटों को दूर कर मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.