Dehradun News: आधी रात बिंदाल पुल के पास डिवाइडर पर बाइक टकराने पर साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: बिंदाल पुल के पास रविवार आधी रात एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके छोटी भाई को हल्की चोट लगी है। एसएसआई कैंट ओमप्रकाश ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली। बताया गया कि बिंदाल पुल के पास किशननगर की तरफ एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची चीता पुलिस को वहां हादसाग्रस्त पल्सर बाइक मिली। घायल अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस अस्पताल पहुंची। पूछताछ में पता चला कि दो भाई यमुना कॉलोनी से घंटाघर की ओर जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मकान नंबर चार, दून हिल्स कॉलोनी, रिंग रोड निवासी नितेश शर्मा (35) का सिर सीधे डिवाइडर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.