देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ(ट्राइफेड) द्वारा न्यू रोड स्थित लीची बाग में चल रहे आदि बाजार में जनजातीय कारीगरों के उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हैं।गुरुवार को बारिश के बावजूद उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली से आए जनजातीय कारीगरों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, बनारसी वस्त्र, लौह शिल्प, लकड़ी की कलाकृतियां, लोंगपी पॉटरी और पारंपरिक कृषि उत्पाद खरीदें जा सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है। ट्राइफेड की उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति टोलिया ने बताया कि नौ दिनी आदि बाजार में ट्राइफेड में पंजीकृत जनजातीय कारीगरों को प्रोत्साहित...