देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक चौधरी नरेश वैध, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल और शाखा सचिव धीरज भारती ने किया।मेयर सौरभ थपलियाल और उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष वर्मा ने कर्मचारियों से मुलाकात कर शासन स्तर से ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। मेयर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि पर्यावरण मित्रों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर ठोस निर्णय करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी इस दौरान उन्होंने पांच पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्र...