Dehradun News: आज से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देहरादून में 23 अक्तूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी।गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के लिए रायपुर ब्लॉक स्थित ईसीआईएल के आवासीय परिसर तपोवन रोड में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक एफएलसी का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.