Dehradun News: आजाद कॉलोनी में लगे शिविर में 20 यूनिट रक्तदान
देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलेज और पल्स ब्लड सेंटर की ओर से रविवार को आजाद कॉलोनी स्थित डॉ. इफ्तेखार मदनी क्लिनिक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां पर 20 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन डॉ. इफ्तेखार मदनी और समाजसेवी तनवीर खान, हाजी तौसीफ खान के सहयोग से किया गया। रक्तदान करने वालों में तनवीर खान, बुशरा खान, मोहम्मद रिहान, सैफ, जीशान, सैफुल्ला और मोहम्मद उस्मान समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, ब्लड डोनर कार्ड और स्मृति स्वरूप जूस कप भेंट किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी आरिफ वारसी, अमित जोशी, मोहम्मद फैजान, अतिया परवीन, आतिफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.